LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह इस्लामिक रिसर्च संस्था ने किया जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण

गिरिडीहः
कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। जरुरतमंदो को परेशान देख इस्लामिक रिसर्च प्रोग्राम केन्द्र आईआरपीसी संस्था ने मंगलवार को गिरिडीह के कई स्थानों पर पहुंच कर कंबल वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष शादाब अहमद और प्रबंधक इमरान आलम ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों मंे ठंड से ठिठुरते लोगों को राहत देने के लिए कंबल उपलब्ध कराया। मौके पर संस्था की और से दो सौ से अधिक जरुरतमंदो के बीच कंबल उपलब्ध कराया गया। जो वाकई शाम ढलते ठंड की ठिठुरन से परेशान दिखे। इस दौरान संस्था के प्रबंधक ने कहा कि पैंगबर सॉब ने भी बगैर धर्म और जाति के गरीबों की सेवा का संदेश हर जनमानस को दिया है।

और हर साल आईआरपीसी के द्वारा कंबल का वितरण किया जाता है। जिसे एक बेहतर और स्वच्छ समाज का वातावरण बन सके। इस बीच कंबल वितरण में हाजी आफताब, गुलाम मुस्तफा, शाहबाज फजली, फैजान इकबाल, राकेश तिवारी, हरी लाल समेत कई मौजूद थे। जो घूम-घूम कर जरुरतमंदो को तलाशते हुए उन्हें कंबल उपलब्ध करा रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons