LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह बॉडी बिल्डिंग फ़ेडरेशन ने रेडक्रॉस के चैयरमेन व सहसचिव को किया सम्मानित

  • रेडक्रॉस के जिम को भी किया जायेगा कायाकल्प: अरविंद कुमार

गिरिडीह। गिरिडीह बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के द्वारा गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार व सह सचिव निकिता गुप्ता को शॉल एवं बुक्के देकर सम्मानित किया। शहर के सिहोडीह स्थित रेड बुल जिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिम के संचालक मिस्टर झारखंड संजीत कुमार उर्फ़ सोनू, बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सदस्य सह दंत चिकित्सक डॉ सीके सिंह, विशाल यादव, राकेश कुमार, अभिषेक चौधरी, आर्म रेसलर सौरभ सिन्हा ने संयुक्त रूप से शॉल व पुष्प गुच्छ देकर दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

मौके पर जिम के संचालक मिस्टर झारखंड संजीत कुमार उर्फ़ सोनू ने कहा कि दोनों रेड क्रॉस के पदाधिकारी पूर्व से ही बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के आजीवन सदस्य व सहयोगी हैं। इन दोनों के रेड क्रॉस पदाधिकारी बनने से फेडरेशन का भी मान बढ़ा है। वहीं रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविंद कुमार व सह सचिव निकिता ने कहा कि रेड क्रॉस की वर्तमान टीम रेड क्रॉस स्थित सबसे पुराने जिम का भी कायाकल्प के किए प्रतिबद्ध है। जिसके माध्यम से शहर के लोगों को न्यूनतम शुल्क में उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons