द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने पर गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आभार यात्रा
गिरिडीहः
पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने आभार यात्रा निकाला। आभार यात्रा में महिला नेत्री प्रो. विनीता कुमारी, उषा कुमारी, संजू देवी के साथ भाजपा प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, सेवानिवृत इंजिनियर विनय सिंह भी शामिल हुए। झंडा मैदान से निकल कर भाजपा महिला मोर्चा का आभार यात्रा इस दौरान शहर के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंचा। तो महिला मोर्चा की एक-एक कार्यकर्ता हाथ में पीएम मोदी के प्रति आभार से लिखे तख्तियों को लिए हुए थे, इस दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं के हाथ में पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुुर्म की तस्वीर भी थामी हुई थी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं इस दौरान पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी भी करती दिखी।

टावर चाौक पहुंचने के बाद आभार यात्रा को लेकर भाजपा नेत्री प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला का उम्मीदवार बनाकर देश को गौरन्वित किया है। आदिवासी समाज के लिए यह सबसे बड़ा उपलब्धि है। लिहाजा, भाजपा महिला मोर्चा पीएम मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए आभार यात्रा निकाली है।