LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर गिरिडीह भाजपा नेत्री ने बुजुर्गो को की सम्मानित

गिरिडीहः
पीएम मोदी के जन्मदिवस के दुसरे दिन शनिवार को भी गिरिडीह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने पीएम के जन्मदिवस को शहर के वृद्धाश्राम में वृद्धों के वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के रुप में मनाई। जहां राज्य के पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद समेत कई भाजपा नेता जुटे थे। इस दौरान भाजपा नेत्री के साथ पूर्व मंत्री प्रसाद ने वृद्धों के बीच वस्त्रों का वितरण किया। तो जरुरत के कई और समान वृद्धों के बीच बांटे। और वृद्धों से पीएम मोदी को लंबी आयु का आशीर्वाद देने की अपील किया। मौके पर पूर्व मंत्री प्रसाद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसा व्यक्तिव एक झटके में आज की राजनीति में बनना संभव नहीं। बल्कि कठिन परिश्रम करना पड़ता है। और यही पीएम मोदी ने किया। तो देश के एक कुशल राजनीतिक बने। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी महिला नेत्री का यह कार्यक्रम सराहनीय योग्य है। जो बुजुर्गो के बीच पहुंच कर उनके सम्मान के लिए इसका आयोजन की। मौके पर कार्यक्रम को भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। तो कार्यक्रम में पार्टी के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, ज्योतिष शर्मा, सदानंद गुप्ता समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons