गिरिडीह भाजपा नेत किया कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डा. अजय कुमार का पुतला दहन
गिरिडीहः
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु पर झारखंड कांग्रेस के नेता डा. अजय कुमार के विवादित बयान का मामले ने प्रर्देश की राजनीति में आग लगा चुका है। गुरुवार को गिरिडीह भाजपा कमेटी ने जुलूस निकाल कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डा. अजय कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तो दोनों का पुतला दहन भी किया गया। जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा के नेत्तृव में झंडा मैदान से निकले विरोध प्रदर्शन में कई भाजपा नेता और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुई। शहर भ्रमण करते हुए भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन टावर चाौक पहुंचा। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डा. अजय कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के क्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि एक महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता का बयान लोकतंत्र के लिए कहीं से उचित नहीं। क्योंकि एक तरफ यही कांग्रेस लोकतंत्र की दुहाई देती है तो दुसरी तरफ कांग्रेस नेता इतने बड़े पद की उम्मीदवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते है। इधर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, शालिनी वैशखियार, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मंराडी, चुन्नूकांत, मनोज संघई, उषा कुमारी, रंजन सिन्हा, अनूप सिन्हा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।