बढ़ते अपराधिक घटनाओं के खिलाफ गिरिडीह भाजयुमो ने हेमंत सरकार का किया पुतला दहन
गिरिडीहः
जज और अधिवक्ता की हत्या समेत लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं के खिलाफ गुरुवार को गिरिडीह भाजयुमो ने हेमंत सरकार का पुतला दहन किया। भाजयुमो के पुतला दहन का नेत्तृव मोर्चा के अध्यक्ष रंजीत राय कर रहे थे। जबकि पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो के सुमित चाौरसिया, गौतम भदानी, सौरभ सिन्हा, ईश्वर दास, आलोक केसरी, कुमार सौरभ, मिथुन चन्द्रवंशी, प्रदीप चाौहान, राजेश विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी, अमित आर्या समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। शहर के झंडा मैदान से निकल कर भाजयुमो के नेता व कार्यकर्ता हेमंत सरकार का पुतला लिए शहर भ्रमण किया। इस दौरान मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार को निकम्मा सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस के इशारे पर चल रही यह सरकार जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है। अब तो हालात ऐसे है कि हेमंत सरकार को पहले अपनी सरकार बचाने की चिंता हो रही है। राज्य में लगातार हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के प्रति सरकार कहीं से चिंतित नहीं है। ऐसे में अगर राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है और लोग भयभीत है तो हेमंत सरकार बेफ्रिक सोई हुई है। पुतला लिए मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता शहर में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए टावर चाौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।