हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा गिरिडीह भाजपा, 10 अगस्त को बाईक रैली का आयोजन
गिरिडीहः
पीएम मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी में गिरिडीह भाजपा भी जुट चुकी है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार हुआ। बैठक में जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, भाजपा महिला मोर्चा की शालिनी वैशखियार, प्रो. विनीता कुमारी भी शामिल हुई। इस दौरान बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा। तो जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में एक-एक कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। क्योंकि 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का अभियान और देशवासी में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए पीएम मोदी का यह कार्यक्रम बेहद महत्पूर्ण है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रयास भी करना है कि 11 से 15 अगस्त तक लगातार हर घर में राष्ट्रीय ध्वज नजर आ सके। इसके लिए कार्यकर्ता अपने स्तर से राष्ट्रीय ध्वज तैयार कराकर लोगों को उपलब्ध कराएं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 10 अगस्त को जिला मुख्यालय के पूरे शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज थामे कार्यकर्ताओं द्वारा बाईक रैली निकाला जाएगा। तो मंडल स्तर पर भी बाईक रैली निकालने की बात कही गई। इस बीच बैठक में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, कामेशवर पासवान, राजेश दास, विनय सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व अध्यक्ष बाबुल गुप्ता, राजेश जायसवाल, कुसुम सिन्हा, रागिनी लहरी समेत कई नेता समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।