LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह बार एसोसिएशन के चुनाव में जातीय समीकरण के आगे सारी गोलबंदी हुई फेल, अध्यक्ष बने प्रकाश सहाय, तो सचिव चुन्नूकांत

गिरिडीहः
गिरिडीह अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को कोरोना प्रोटोकाॅल के बीच किया गया। चुनाव पर्यवक्षक शंभूनाथ सहाय, वीरेन्द्र राय, नेयाज अहमद और सूबोनील सांमता के मौजदूगी में मतदान निर्धारित वक्त में सुबह करीब साढ़े सात बजे ही शुरु हो चुका था। शुरुआती दौर में मतदान के उत्साह में कुछ कमी रही। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लेते दिखें। साल 2021 से 2023 के लिए चुनाव मैदान में कुल 59 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें अधिवक्ता संघ के अलग-अलग पदो ंके लिए करीब छह सौ 80 अधिवक्ताओं ने मतदान का प्रयोग किया। जबकि वोटरों की संख्या 752 थी। इधर दोपहर करीब एक बजे तक मतदान की प्रकिया खत्म हुई। और दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरु हुआ। शाम छह बजे चुनाव पदाधिकारियों ने परिणाम का घोषणा किया। जिसमें प्रत्याशी प्रकाश सहाय जहां अध्यक्ष घोषित किए गए। तो उपाध्यक्ष बालगोंविद साहु और महासचिव चुन्नूकांत घोषित किए गए। जबकि बार एसोसिएशन के प्रशासनिक सचिव के प्रत्याशी दशरथ प्रसाद ने जीत दर्ज किया। इसी प्रकार शिवेन्द्र कुमार सिन्हा लाईब्रेरी सचिव घोषित किए गए। तो उदय शंकर सिन्हा कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। ज्योतिष कुमार सिन्हा सहायक कोषाध्यक्ष के लिए जीत दर्ज करने में सफल रहे।


इस बीच कार्यकारी सदस्य के 29 पदों के लिए मतगणना फिलहाल जारी ही था। चुनाव पर्यवक्षकों की मानें तो देर शाम तक कार्यकारी सदस्यों का परिणाम जारी होने की उम्मीद है। इधर जीत दर्ज कराने के बाद अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नूकांत को बधाई देने वालों की भीड़ भी रही। समर्थकों ने कमोवेश, दोनों निर्वानित प्रतिनिधियों को माला पहनाकर बधाई दिया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के भवन के सामने जमकर आतिशबाजी हुई। प्रत्याशियों के विजयी जुलूस में कोरोना नियमों की खूब धज्जियां भी उड़ती नजर आई। समर्थकों की भीड़ हर प्रत्याशी को घेरे में लेकर विजय जूलूस निकालते दिखें।


वैसे चुनाव की घोषणा के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि इस बार भी चुनाव में जातीय समीकरण का फार्मूला ही काम करेगा। और ऐसा हुआ भी। इसे पहले अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभाल चुके पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय को जहां 265 मत हासिल हुए। तो प्रकाश सहाय ने रिकार्ड मत 415 वोट हासिल जीत दर्ज करने में सफल रहे। अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाले प्रकाश सहाय इसे पहले भी अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभाल चुके थे। लिहाजा, चुनाव जीतने का पुराने फार्मूले पर ही प्रकाश सहाय ने काम किया। तो जीत भी मिली। जबकि महासचिव पद के लिए एक ही समाज से दो प्रत्याशी थे। लेकिन इसे पहले के कार्यकाल में बार एसोसिएशन के युवा वोटरों की कई समस्याओं का समाधान होने के कारण युवा वोटरों में अपनी पैठ जमाने में भाजपा नेता सह अधिवक्ता चुन्नूकांत भी सफल रहे। इसे पहले चुन्नूकांत तीन बार सचिव पद का कार्यकाल संभाल चुके है। युवा वोटरों ने इस बार भी चुन्नूकांत पर भरोषा जताते हुए समर्थन दिया। तो चुन्नूकांत भी रिकार्ड मत 403 वोट हासिल कर तीसरी बार सचिव पद पर कब्जा करने में सफल रहे। लेकिन सचिव पद में इसी समाज के दुसरे प्रत्याशी विनय कुमार बक्सी को 74 वोट में ही संतोष करना पड़ा। जबकि सचिव पद तीसरे प्रत्याशी कामेशवर यादव 195 वोट हासिल कर दुसरे स्थान पर रहे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons