वैज्ञानिक जेसी बोस के नाम प्रस्तावित विवि के लिए प्लाॅट तलाशने में जुटा गिरिडीह प्रशासन
गिरिडीहः
वृक्षों में जीवन की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक डा. सर जगदीश चन्द्र बोस के नाम गिरिडीह में प्रस्तावित विश्व विद्यालय के निर्माण का रास्ता तेज हो गया है। करीब दो सौ करोड़ की राशि से सौ एकड़ भूखंड में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का निर्माण होना है। इसी क्रम में बुधवार को मानव संसाधन मंत्रालय की अधिकारी वरुणा दत्त के साथ हजारीबाग विनोभा विवि के राष्ट्रीय उच्च शिक्षा के नोडल पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह विनोभा के सीसीडीसी भी टीम में शामिल थे। तो गिरिडीह काॅलेज के लेक्चरर प्रो. बलभ्रद, मृगेन्द्र प्रताप सिंह सदर अचंल के सीओ रविभूषण प्रसाद के साथ झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, शाहनवाज अख्तर, टुन्ना सिंह, अभय सिंह, राकेश सिंह राॅकी, कुमार गौरव इस दौरान सदर प्रखंड के मैगजीनिया, अगदोनीकला और पचंबा के जरीडीह में मौजूद जमीनों का निरीक्षण करने पहुंचे। लेकिन महान वैज्ञानिक के नाम प्रस्तावित विवि के निर्माण के लिए करीब दौ सौ एकड़ भूखंड की जरुरत पड़ने वाली है। लिहाजा, अगदोनीकला और मैगजीनिया में इतने बड़े पैमाने पर भूखंड उपलब्ध नहीं था। तो जरीडीह में करीब एक सौ चालीस एकड़ का प्लाॅट मौजूद होने की बात कही गई। साथ ही जरीडीह के खाली पड़े प्लाॅट को लेकर यह भी बताया गया कि इसी प्लाॅट से सटे भूखंड में प्रस्तावित नए कोर्ट भवन का निर्माण होना था। इसकी जानकारी भी सदर अचंल के सीओ द्वारा किया गया। लिहाजा, उम्मीद जताया गया कि प्रस्तावित विवि का निर्माण संभवत इसी भूखंड में हो।