LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गायत्री परिवार ने गांडेय दुर्गा मंदिर में किया दीप महायज्ञ का आयोजन

  • लोगों को सद्बुद्धि एवं सद्वविवेक से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया दीप महायज्ञ

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह के द्वारा मंगलवार को गांडेय दुर्गा मंडप परिसर में घर-घर यज्ञ एवं घर-घर संस्कार कार्यक्रम के तहत लोगों को सद्बुद्धि एवं सद्वविवेक से जोड़ने के उद्देश्य से गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। दीप महायज्ञ का शुभारंभ पूनम गुप्ता, आशा देवी एवं अर्चना देवी के द्वारा की मां गायत्री की वंदना कर की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रों के द्वारा दीप महायज्ञ संपन्न करवाया गया और 108 दीप प्रज्वलित कर वेदमंत्र गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों से सबके कल्याण सबके उज्जवल भविष्य के लिए आहुतियां प्रदान की गई।

मौके पर गायत्री एवं यज्ञ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए गायत्री परिवार प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि आज सद्विवेक सद्बुद्धि से जुड़ना मनुष्य के लिए परम आवश्यक है। चारों ओर दूरबुद्धि के कारण समाज में विभिन्न तरह की विपत्तियां का साम्राज्य छाया हुआ है। नशे की प्रवृत्ति ने लोगों को मदहोश कर दिया है और लोग अपना जीवन अस्त-व्यस्त होकर जी रहे हैं। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होकर लोग काल के गाल में समा रहे हैं। साथ ही समाज में भी अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। कहा कि विपरीत परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि हम ईश्वर के शाश्वत स्वरूप से जुड़े और उनकी आराधना करें।

दीप महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह, प्रकाश गुप्ता, सोनी देवी, कुशुम गुप्ता, रेनू गीता, प्रियंका गुप्ता, अर्पित, बलराम विश्वकर्मा, पूनम गुप्ता, आशा देवी, अर्चना देवी सहित महिला मंडल का गाण्डेय की बहनों का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Hide Buttons