LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गायत्री परिवार ने जौरासाख के प्रांगण में किया कंबल वितरण का आयोजन

  • करीब 150 गरीब व जरूरतमंद लोग के बीच किया गया कंबल वितरण

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह एवं जमुआ के द्वारा रविवार को प्लस टू हाई स्कूल जौरासाख के प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 150 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जब ठंड का मौसम चल रहा है तो बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें कंबल की नितांत आवश्यकता है, लेकिन उन्हें कहीं से भी कंबल नहीं मिल पा रहा था। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए आज चचघरा एवं जौरासाख के आसपास के ग्रामीणों के बीच 150 पीस कंबल का निःशुल्क वितरण किया गया है।

कंबल वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने में किसुन महतो, नारायण महतो, नरेश प्रसाद वर्मा, मनीष प्रसाद वर्मा, किशोरी शर्मा, अजय वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, बैजनाथ प्रसाद वर्मा, कालेश्वर प्रसाद वर्मा आदि का सराहनीय योगदप रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons