LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

राज्यस्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता में गिरिडीह की अनुष्का ने जीता कास्य पदक

  • राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता में शामिल होने बनी संभावना, संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

गिरिडीह। बीते 7 और 8 अक्टूबर को जमशेदपुर साइनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित चतुर्थ राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता में गिरिडीह की अनुष्का गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। अनुष्का गुप्ता गुरुनानक स्कूल की छात्रा है और वह 9 से 14 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

योगासन स्पोर्ट संघ की महासचिव अनिता कुमारी ओझा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह से 13 खिलाड़ियों की टीम जमशेदपुर गई थी। जिससे गिरिडीह के सभी योगासना के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है और सभी ने उसे अपनी शुभकामनाएं दी। बताया कि अनुष्का के पदक जीतने से अब वो आगामी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गईं है और उम्मीद है कि उसका नाम झारखंड टीम में शामिल किया जायेगा। वहीं गिरिडीह योगासन संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, सदस्य दयानद जायसवाल सहित सभी पदाधिकारीयांे व सदस्यों ने अनुष्का गुप्ता शुभकामनाएं।

इधर गुरुनानक नानक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना कुमार ने बताया कि गिरिडीह जिला टीम में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिसमें से कक्षा 7 की अनुष्का गुप्ता पदक जीतने में कामयाब रही है। जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। वहीं विद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सलूजा और सचिव कुँवर्जित सिंह दुआ ने भी उसे अपनी शुभकामनाएं दी और उसके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अनुष्का की जीत का श्रेय खेल प्रशिक्षक अमित स्वर्णकार को दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons