LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव को रोकने के चार आरोपी को चार साल बाद गिरिडीह पुलिस ने भेजा जेल

गिरिडीहः
अंतिम संस्कार के लिए जा रहे एक दलित का शव रोकने के चार आरोपियों को गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इलाके के एसडीपीओ मुकेश महतो के नेत्तृव में चार सालों से फरार चारों आरोपियों को तिसरी थाना पुलिस ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र से दबोचा। चारों को शहर के चंदौरी रोड से गिरफ्तार किया गया। और जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल सत्तार, मो. रउफ, मो. शाहिद खान और मो. अलाउद्दीन शामिल है। तिसरी पुलिस की मानें तो चारों आरोपी केस दर्ज होने के बाद पिछले चार सालों से फरार थे, इसी क्रम में मंगलवार की सुबह चारों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार साल 2017 के 12 मार्च को तिसरी के नईटांड गांव से सोना रविदास का शव तिसरी के किल्ली नदी ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान इन चारों आरोपियों के नेत्तृव में पलमरुआ गांव के समीप जबरन रोक दिया गया था। उस दौरान काफी संख्या इन आरोपियों के नेत्तृव में एक समुदाय के विशेष लोगों ने शव को नदी की तरफ जाने से रोका। तिसरी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और काफी हंगामे के बाद मृतक सोना रविदास के शव को अंतिम संस्कार के लिए नदी की तरफ पहुंचाया गया। घटना के बाद मृतक के परिजन कृष्णा दास ने तिसरी थाना में आवेदन देकर इन चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वहीं केस दर्ज होने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। वैसे इस मामले में कई और आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कही गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons