LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

नवादा से तिसरी लौट रहा चारपहिया वाहन गांवा में हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

  • घटना में तीन महिलाएं हुई घायल, रेफर
  • मृतक प्रभात बरनवाल समेत सभी गए थे शादी में, लौटने के दौरान हुई घटना

गिरिडीह। गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के केंदुआडीह गांव में शनिवार की सुबह कार पलटने से कार में सवार प्रभात कुमार बरनवाल की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि कार में पांच लोग मौजूद थे। सभी एक ही परिवार के है और जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गमहरियाटांड़ गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घायलों को गांवा के स्वास्थ केंद्र लेकर गए। जिसमे प्रभात के मौत की पुष्टि स्वास्थ केंद्र के डॉक्टर काजिम खान ने किया। तो दो महिलाओं की हालात गंभीर देख कर दोनो बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार तिसरी के गमहरियाटांड़ गांव निवासी मृतक प्रभात बरनवाल अपने परिवार के साथ बिहार के नवादा एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और शनिवार की अहले सुबह सभी अपने गाड़ी से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार गाड़ी में मृतक प्रभात के परिवार के कविता देवी, पूनम देवी, मीरा बरनवाल के साथ कार का चालक भी था। जानकारी के अनुसार नवादा से लौटने के क्रम में गाड़ी जब गांवा के केंदुआडीह गांव के समीप पहुंचा, तो ड्राइवर का गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिसे गाड़ी एक खेत में पलटी मार दिया। इस दौरान प्रभात की मौत मौके पर हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल में जुटे और घायलों को तुरंत स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां से दो महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons