GeneralLatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के गांडेय में चार माह की विवाहिता कविता दुबे की ससुराल में हत्या, पति गिरफ्तार

गिरिडीहः
गिरिडीह के गांडेय में दहेज लोभी पति ने मां-पिता के साथ मिलकर चार माह के विवाहिता की हत्या कर दिया। मंगलवार की सुबह 28 वर्षीय मृतका कविता देवी उर्फ कविता ओझा का शव ससुराल के कमरे में पड़ा मिला। मृतका के गले में दबाव के निशान ही बता रहे थे कि उसकी हत्या आरोपी पति सुरज ओझा ने किया है। घटना गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह गांव का बताया जा रहा है। चार माह की विवाहिता कविता देवी का शव संदिग्ध हालात में कमरे में मिलने के बाद घटना की चर्चा पूरे गांव मंे फैल गई। और काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। लेकिन ग्रामीणों ने भी आरोपी पति सुरज ओझा समेत उसके परिजनों के इस हरकत का जमकर विरोध किया। लिहाजा, ग्रामीणों ने घटना को हत्या बताते हुए आरोपी पति का भी पीटाई करने पर उतारु हो गए।

लेकिन वक्त पर जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना की पुलिस पहुंच गई। तो किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान गांडेय थाना पुलिस ने आरोपी पति सुरज ओझा को गिरफ्तार कर थाना ले गई। जबकि सुरज ओझा के मां-बाप फरार होने में सफल रहे। इस बीच पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका कविता के मायके डुमरी के जीतकुंडी गांव में उसकी मां बबिता दुबे को भी दिया। जानकारी मिलने के बाद कविता की मां पहुंची, तो देखा की घर के बरामदे में उनकी बेटी का शव पड़ा हुआ है।

बेटी का शव देखकर मां बेहोश हुई, तो किसी तरह ग्रामीणों ने उसे संभाला। इस दौरान मां बबिता दुबे ने दामाद समेत उसके मां-बाप पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन पहले जब बेटी और दामाद घर आएं। तो पति के दबाव के कारण बेटी ने 40 हजार रुपया मांगी। बेटी के मांगने पर मां बबिता ने बेटी को पैसे भी दी। वहीं तीन दिन बाद बेटी की हत्या की जानकारी मिली है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons