LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

धनवार में हुए हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरिडीह पुलिस ने भेजा जेल

गिरिडीहः
गिरिडीह के धनवार के नायकडीह गांव में संपति विवाद में हुए दिव्यांग पिंटू यादव की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इसमें एक आरोपी बंटी यादव को बाल सुधार गृह भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक के चचेरे भाई जयदेव यादव, राजेन्द्री देवी, संकेत उर्फ अंकित यादव और बंटी यादव शामिल है। जबकि दो आरोपी आशा देवी और बबलू यादव अब भी फरार है। घटना के बाद से सारे आरोपी हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयदेव और उसकी पत्नी राजेन्द्री देवी को गांवा स्थित जयदेव के मौसेरे भाई चन्द्रदेव यादव के घर से दबोचा। जबकि जयदेव के दोनों बेटे बंटी और अंकित यादव को घोडथंबा ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों ने कबूला भी उनलोगों ने संपति बंटवारे के विवाद में पिंटू यादव का हत्या किया था। तो उसके भाई दिनेश यादव व भाभी बसंती देवी पर जानलेवा हमला किया था। बताते चले कि बीतें रविवार दोपहर नायकडीह गांव में घटना हुई थी। जिसमें इन आरोपियों ने दिव्यांग पिंटू यादव को लाठी और राॅड से पहले जमकर पीटा। जिसे पिंटू यादव गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इसमें एक महिला समेत दो आरोपियों ने पिंटू यादव को बेहोशी के हालत में पीटते रहे। रिश्तेदारों के अत्यधिक पीटाई से ही पिंटू यादव की मौत हुई थी। जिसका वीडियो भी पूरे जिले में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद धनवार पुलिस हरकत में आई। और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons