धार्मिक भावनओं को भड़काने के आरोप में गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल
गिरिडीहः
धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के भंडाराडीह निवासी मुर्शीद अनफस, शास्त्री नगर निवासी इरफान अंसारी, बक्सीडीह रोड निवासी गोलू असंारी और न्यू भंडारीडीह निवासी मो. तौकिर अंसारी शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपियों को शनिवार की देर रात दबोचा था। चारों आरोपियों को भंडारीडीह के स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस को सौंपा। क्योंकि चारों मजहबी बातें कर स्थानीय लोगों को भड़का रहे थे। जब शनिवार की देर शाम जब ये वाक्या हुआ, तो स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़का। लिहाजा, स्थानीय लोग दोनों की पीटाई करने पर उतारु हो चुके थे।

लेकिन वक्त रहते घटना की जानकारी नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी को मिली, तो वो भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे, और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले आएं। जानकारी के अनुसार इस्माल धर्म से संबध रखने के बाद भी ये चारों आरोपी समाज से कटे रहते थे। यहां तक कि नमाज तक अता नहीं करते थे। और अक्सर स्थानीय लोगों के बीच रहकर धार्मिक भावनाओं को भड़काया करते थे। इसी क्रम में शनिवार की शाम ये घटना हुआ। और चारों आरोपियों को लोग पीटने के लिए उतारु हो गए।