LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जनसंघ काल से भाजपा से जुड़े रहे पूर्व वार्ड पार्षद सज्जन शर्मा का निधन

  • भाजपाईयों सहित काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। भाजपा के जनसंघ काल से जुड़े कार्यकर्ता वार्ड नंबर 11 के पूर्व वार्ड पार्षद रहे 78 वर्षीय सज्जन शर्मा का निधन शनिवार की अहले सुबह हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही जहां उनके तिरंगा चौक स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विदित हो कि स्व0 शर्मा वार्ड पार्षद रहने के साथ मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद के निजी सचिव रहे चुके थे। वर्षों से वे मोदी धर्माशाला का संचालन बतौर मैनेजर कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। जहां करीब तीन बजे सुबह उनका निधन हो गया। शनिवार को मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान भाजपा की पूरी टीम भी मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंची और पार्टी का झंडा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान बोकारो विधायक सह विधानसभा के सचेतक विरांची नारायण, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पुर्व विधायक निर्भय शाहबादी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साव, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, श्याम सुन्दर सिंघानिया, महामंत्री संदीप दंगाईच, सुभाष सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, चंद्रदेव यादव, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह, कामेश्वर पासवान, दीपक शर्मा, अमर सिन्हा, दुर्गा सिंह सहित दर्जनों भाजपाईयों ने उन्हे श्रद्धांजली देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons