पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद
- कहा देश के एक महान सपूत थे स्व. राजीव गांधी
गिरिडीह। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व. गांधी के 5 वर्षों के कार्यकाल में देश के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि देश में संचार क्रांति, 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज को मजबूत करना जो बहुत अल्प समय में बड़े बड़े फैसले राजीव गांधी ने लिए थे उसकी दूरगामी परिणाम आज देखने को मिल रहा है। कहा कि देश ने एक महान सपूत बहुत जल्द खो दिया। आज पूरा देश उनकी कमी को महसूस कर रहा है।
मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महमूद अली खान, डॉ. मंजू कुमारी, बलराम यादव, मदन विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, इमरान अली, अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद पप्पू, धनवार प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह, तनवीर हयात, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसनैन अली सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।