मुख्य डाकघर में झारखंड प्रदेश कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने खरिदा तिरंगा
- तिरंगा अमृत महोत्सव मनाया जाना गौरव की बात: शालिनी
कोडरमा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक घरों में कपड़े का बना तिरंगा की खरीदारी जोरों पर है। जिले के सभी डाकघरों में अगले दो-तीन दिनों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री शुरू हो जाएगी। डाकघरों में ग्राहक सिर्फ 25 रूपये में कपड़े का राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे। इधर गुरुवार को झुमरीतिलैया के मुख्य डाकघर में झारखंड प्रदेश जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सह कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने शुभचिंतकों के साथ झंडा की खरीदारी की।
मौके पर उन्होंने कहा कि सभी को हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर घर और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा अमृत महोत्सव मनाया जाना गौरव की बात है। फक्र है कि भारत ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री के आवाहन पर लोग तिरंगा लेकर जशन मानाने की तैयारी कर रहे हैं। कहा कि सभी लोग 13 से 15 अगस्त तक जात-पात महजब को भूल कर राष्ट्रीय पर्व मनाए और देश का सम्मान तथा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

मौके पर उपस्थित डाक निरीक्षक दिवाकर कुमार ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जिले के मुख्य डाक घर झुमरी तिलैया के अलावे 11 उप डाकघर 100 शाखा डाकघर में झंडे की बिक्री होंगी। उन्होंने बताया कि धनबाद और जमशेदपुर से 20 हजार झंडे प्राप्त होंगे और विभिन्न डाक घरांे से बेचे जाएंगे। तिरंगे की लम्बाई 30 इंच और चौड़ाई 20 इंच है। आम जानो से इस अभ्यान में जुड़ने की अपील की।
मौक़े पर पोस्ट मास्टर ओपीएन घोलप मंटू वर्मा, दिगंबर ठाकुर, सेवा शिक्षक नारायण बरनवाल, शशि सलूजा, राम प्रसाद साव, आकाश सेठ, अमर गुप्ता, सुशील अग्रवाल, पोखराज गुप्ता, सुभास मोदी, ईशा कुमारी, अस्मिता मोदी आदि उपस्थित थे।