LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

प्रखंड के चार विद्यालयों में प्रबंधन समिति का किया गया गठन

  • अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयोजिका को किया गया मनोनीत

गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित उप्रावि कुर्ची, उमवि हरनी, कन्या उमवि डेवटन व सिजुआई विद्यालय में प्रबंधन समिति का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करते हुए गठन किया गया। जिसमंे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयोजिका को मनोनीत किया गया।
बताया गया कि उप्रावि कुर्चि में मनोज कुमार दास को अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सुनीता देवी व संयोजिका के रूप में गुड़िया देवी को चुना गया। उमवि हरनी में अध्यक्ष के रूप में अरुण दास, उपाध्यक्ष के रूप में रिंकी देवी व संयोजिका के रूप में कविता देवी को चयनित किया गया।


वहीं कन्या उमवि डेवटन में दिनेश शर्मा को अध्यक्ष, मुनिया देवी को उपाध्यक्ष एवं संजू देवी को संयोजिका के रूप में चयन किया गया। इसके अलावा सिजुआइ विद्यालय में जोहन को अध्यक्ष, मंजू बेसरा को उपाध्यक्ष व सोनी देवी को संयोजिका के रूप के मनोनित किया गया। मौके पर विभिन्न विद्यालय से आए कई प्रवेक्षक मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons