नामांकन के तीसरे दिन जिप सदस्य से लेकर अलग-अलग पदों के लिए गिरिडीह में 462 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गिरिडीहः
पंचायत चुनाव को लेकर गिरिडीह में नामांकन का दौर जारी है। वैसे प्रत्याशियों में भय इस बात को लेकर भी है कि ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट क्या फैसला देती है। लिहाजा, कई प्रत्याशी अब 21 अप्रेल को नामांकन का पर्चा दाखिल करने का मन बनाएं हुए है। जबकि मंगलवार को ही जिले के तीन प्रखंडो के लिए कुल 462 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदो ंके लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसमें जमुआ के जिप सदस्य के अलग-अलग भागों से दो महिला प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। नीलम कुमारी ने जहां जमुआ के दक्षिणी भाग संख्या 10 से पर्चा दाखिल किया। वहीं किरण वर्मा ने भी जिप सदस्य के प्रत्याशी के लिए पर्चा भरी। किरण वर्मा अपने इलाके से दुसरी बार चुनाव लड़ रही है।

देर शाम पंचायती राज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जमुआ के अलग-अलग पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशियों में 19 और पुरुष प्रत्याशियों में 16 दावेदारों ने पर्चा भरा। इसी प्रकार जमुआ से ही वार्ड सदस्य के लिए सबसे अधिक 76 महिला दावेदारों ने नामांकन का पर्चा भरा। तो 61 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। तो पंचायत समिति सदस्य के लिए ही 19 महिलाओं और 18 पुरुष प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।

गिरिडीह के सदर प्रखंड के लिए जिप सदस्य के लिए किसी दावेदारों ने पर्चा तो नहीं भरा। लेकिन मुखिया पद के दावेदारों में 14 महिलाओं और 10 पुरुष प्रत्याशियो ंने पर्चा भरा। तो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ही 53 महिला प्रत्याशियों और 26 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार गांडेय प्रखंड के लिए जिप सदस्य के लिए दो महिलाओ ंने पर्चा दाखिल किया। तो 1 पुरुष प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जारी आंकड़ो के अनुसार गांडेय से ही मुखिया पद के लिए ही 15 महिलाओं और 9 पुरुष प्रत्याशियों पर्चा भरा। तो पंचायत समिति सदस्य के लिए 8 महिलाओं और 15 पुरुष प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि वार्ड सदस्य के लिए ही गांडेय से 41 महिला प्रत्याशियों ने तो 36 पुरुष प्रत्याशियों नामांकन का पर्चा दाखिल किया।