जमुआ प्रखंड में 80 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियों की खुराक: डॉ विष्णु
गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के 235 बूथ पर 470 पोलियों कर्मियों द्वारा गुरुवार को 0 से 5 आयुवर्ग के 80 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 44 पर्यवेक्षक द्वारा बूथ का निरीक्षण, अनुश्रवन किया गया। 18 सब डीपू की व्यवस्था किया गया है। पल्स पोलियों अभियान के तहत गुरुवार को बूथ पर दवा पिलाया गया। वहीं छूटे हुए बच्चांे को 16 व 17 सितंबर को पोलियो कर्मियों द्वारा गृह भ्रमण कर होम मार्किंग कर दवा पिलाया जायेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमुआ प्रखंड प्रभारी डॉ विष्णु कुमार सिंह ने बूथ पर बच्चा को दवा पिलाने के बाद जानकारी देते हुए कहा कि शत प्रतिशत सामुदायिक सहभागिता से ही पोलियो मुक्त देश की परिकल्पना सार्थक होगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने पोबी बूथ पर शिशु को दवा पिलाकर ग्रामीणों को पोलियो मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया।