व्यवहार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश ने किया झंडोत्तोलन
- अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने दी तिरंगे को सलामी
गिरिडीह। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधान न्यायाधीश बीना मिश्रा ने व्यवहार न्यायालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सभी जिला जज, मुख्य न्यायधीश, प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी सहित न्यायालय कर्मी के अलावे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नूकांत सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
मौके पर प्रधान न्यायाधीश बीना मिश्रा ने संविधान के विषय में व्याख्या की ओर से लोगों को शपथ दिलाया कि संविधान के अनुसार नागरिक को आचरण करना चाहिए और देश की एकता और अखंडता को बचाए रखने के लिए संविधान को अछुन बनाए रखना आवश्यक है। कहा कि संविधान सर्वोपरि है देश की सारी व्यवस्था इस पर ही निर्भर करती है, इसलिए लोगों को कानून का सम्मान करना चाहिए।
इधर जिला अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, अधिवक्ता अजय सिन्हा, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, उदय सिन्हा, ज्योतिष सिन्हा, दशरथ मंडल, सुनीता कुमारी ,अभय कुमार, बजरंगी यादव, कुमार राजा, मनोज सिन्हा, बसंत कुमार, बाल गोविंद साव, नित्यानंद सिन्हा, चन्दन सिन्हा सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
…………………………………………