उसरी बचाव अभियान के तहत पांच सौ सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों को दिया जायेगा आमंत्रण पत्र
- लोगों को जोड़कर आंदोलन को बनाया जायेगा मजबूत
गिरिडीह। उसरी बचाव अभियान के तहत सभी सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन को आमंत्रण पत्र देने का निर्णय लिया गया है। जिसकी तैयारी करीब करीब पूरी हो चुकी है। गुरुवार को अमित बरदियार छठ घाट में उसरी बचाव अभियान से जुड़े सभी सदस्य जमा हुई और उक्त बिन्दुओं पर चर्चा की। मौके पर जिले के सामाजिक व राजनीतिक दलों को आमंत्रण पत्र देकर उसरी बचाने के लिए अभियान को ओर भी मजबूती प्रदान करने का आग्रह करेंगे। मौके पर उसरी बचाओं अभियान से जुड़े राजेश सिन्हा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राम जी यादव, विकास सिन्हा, रंजय बरदियार, सौरभ मुक्की सिन्हा, आलोक कुमार, अनुज सिन्हा, राज आलम, तनवीर असलम सहित दर्जनों लोग ने आमंत्रण पत्र को पढ़ने के साथ उसे बांटने का बीड़ा भी उठाया।
इस दौरान अभियान का नेतृत्व कर रहे राजेश सिन्हा ने बताया कि 500 आमंत्रण पत्र तैयार हो गया है। 18 जनवरी से सभी प्रतिनिधियों के घर जाकर आमंत्रण दिया जायेगा। साथ ही उनसे पर्यावरण को बचाने के लिए एक सहमति भी ली जाएगी। बताया कि पिछले दस सालो से अलग अलग संगठन के जरिए, उसरी औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण बचाने के लिए आवाज उठाई जा रही है। पहले उसरी बचाव अभियान के जरिए छिलका डेम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, उसरी की सफाई, अतिक्रमण आदि मुद्दे पर कार्य करने के लिए सबों को संगठित किया जा रहा है।