LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

किसानों से धान खरीद कर एक अरब 33 करोड़ 27 लाख के भुगतान का गिरिडीह जिला ने बनाया पहला रिकार्ड

महामारी के बीच साल 2020-2021 जिले के किसानांे के लिए रहा बल्ले-बल्ले

गिरिडीहः
हेमंत सरकार में गिरिडीह खाद्य आपूर्ति निगम लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-2021 में धान खरीदारी और किसानों को उसका भुगतान का पहला रिकार्ड बनाया है। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार से लगातार फंड मिलने के बाद जिले के 10 हजार छह सौ 63 किसानों को एक अरब 33 करोड़ 27 लाख और 95 हजार का भुगतान किया गया। इस भुगतान में केन्द्र सरकार से मिले न्यूनतम समर्थन मूल्य 18 रुपया प्रति क्विंटल और राज्य सरकार से मिले 32 रुपया प्रति क्विंटल बोनस भुगतान की राशि भी शामिल है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित जिला आपूर्ति विभाग में प्रेसवार्ता कर डीएसओ गौतम भगत और डीपीआरओ रश्मि सिन्हा ने कहा कि धान खरीदारी और किसानों को भुगतान करने में हजारीबाग पहले तो गिरिडीह दुसरे स्थान पर रहा। लेकिन यह र्कीतिमान जिले के लिए पहली बार है। क्योंकि पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में सिर्फ दो लाख क्विंटल धान की खरीदारी ही हो पाया था। तो उसका भुगतान 46 करोड़ 99 लाख 19 हजार रुपए किसानों को किया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गिरिडीह ने अगर पहला बार यह र्कीतीमान बनाया है तो इस उपलब्धि का कारण राज्य सरकार से लगातार फंड मिलते रहना। और किसान है जो धान ब्रिकी के प्रति जागरुक रहे। डीएसओ ने यह भी कहा कि इस रिकार्ड के कारण ही 140.32 फीसदी अधिक किसानों से धान खरीद कर करीब छह हजार छह सौ 26 किसानों को एक अरब 33 करोड़ 27 लाख की राशि का भुगतान किया गया। डीएसओ और डीपीआरओ ने कहा कि इस रिकार्ड के कारण ही धान खरीदारी के संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। क्योंकि 176.70 प्रतिशत अधिक धान की खरीदारी हुआ। तो करीब 41 लाख 51 हजार 84 क्विंटल धान खरीदा गया। प्रेसवार्ता के दौरान डीएसओ ने यह भी बताया कि जिले के 47 पैक्सों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदारी कर उसका भुगतान किया गया। रिकार्ड खरीदारी और भुगतान के कारण ही 92.88 प्रतिशत धान की खरीदारी हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons