LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

संभावित प्रत्याशी कल्पना सोरेन का कल से दो दिवसीय गिरिडीह दौरा, मथुरा महतो भी होगें गिरिडीह में

गिरिडीहः
बड़ी गौतनी सीता सोरेन के झामुमो और चंपाई सरकार से इस्तीफा देने के दुसरे दिन बुधवार को उनकी छोटी गौतनी और गांडेय की संभावित प्र्रत्याशी कल्पना सोारेन गिरिडीह आ रही है। जबकि टुंडी विधायक और गिरिडीह लोस के इंडि गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो भी गिरिडीह पहुंचेगें। इसकी जानकारी देते सदर विधायक सोनू ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का दो दिवसीय प्रवास बुधवार से गिरिडीह में होगा। पहले दिन बुधवार को वो सबसे पहले बंेगाबाद पहुंचेगी। और वहां से गांडेय के भूतपूर्व विधायक सालखन सोरेन के घर जाएगी। जबकि बुधवार की शाम को ही कई कार्यक्रम तय है। वहीं दुसरे दिन गुरुवार को कल्पना सोरेन का गांडेय में झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कार्यक्रम है। गांडेय उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवदा करेगी। जबकि गिरिडीह लोस से झामुमो के संभावित प्रत्याशी मथुरा महतो बुधवार को उत्सव उपवन में एक बैठक को संबोधित करेगें। इसमें झामुमो के कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। गिरिडीह के झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरा हो चुका है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons