LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आवास प्लस योजना के आम बैठक का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

दो सौ चयनित लाभूकों की छटनी का लगाया आरोप

गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड के सिंघो पंचायत भवन में शनिवार को आवास प्लस योजना को लेकर एक आम बैठक पंचायत सेवक अशोक गोप व प्रधान सह मुखिया के नेतृत्व में की गई थी। लेकिन इस बैठक का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आवास प्लस योजना में छेड़छाड़ की गई है। पूर्व से चिन्हित करीब छह सौ गरीब लोगों के स्थान पर अब महज चार सौ ही स्वीकृत हुई है। ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है। बता दे कि पंचायत भवन में सिंघो पंचायत के सिंघो, ककनी, गोसाइमहरी, घाघरा गांव के दर्जनों लोग आम सभा की बैठक में मौजूद थे। बैठक में आवास प्लस योजना से स्वीकृत हुई सूची को दिखाया गया। उपस्थित लोगों से आवास प्लस योजना के लिये सूची में दर्ज लोगो का नाम सरकारी अहर्ता व मानकों के अनुसार है क्या नही इसकी जांच की गई। इस दौरान ग्रामीण व जनप्रतिनिधि ने आवास प्लस की सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आम सभा को रद्द कर दिया। इसके पूर्व आम सभा की बैठक के रजिस्टर में 23 जून की तारीख में हस्ताक्षर की गई।

अधिकारी की लापरवाही के कारण योजनाओं से वंचित होते हैं गरीब

बैठक में उपस्थित माले नेता मुन्ना राणा, संदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व में लगभग छह सौ लोगों का नाम दर्ज था। आम सभा में जो सूची दिखाई जा रही है, उसमें दो सौ से अधिक लोगो का नाम छटनी कर दिया गया है। बताया कि छंटनी किए गए लोगों में अंत्यन्त गरीब व असहाय शामिल हैं। बताया कि बैठक में नई सूची दिखाकर सही और गलत की पहचान की जा रही है। कहा कि जब जरूरतमंद इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे तो बैठक करना ही बेमानी है। उत्तम यादव ने कहा कि पंचायत के वरीय अधिकारी की लापरवाही के कारण ही गरीब व जरूरतमंद सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं से वंचित होते हैं। बैठक का बहिष्कार करने में उत्तम यादव, विजय यादव, राजू डोम, कारू मिस्त्री, राजेश यादव, सविता देवी सहित कई लोगो ने समर्थन दिया। पंचायत सेवक अशोक गोप ने कहा कि पुर्व में सूची के अनुसार आधार कार्ड व बंैकं खाता का छाया कॉपी लाभुक द्वारा नही दिए जाने के कारण नाम हटाया गया है। ऐसा लगभग सभी पंचायत में हुआ है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons