LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

स्वतंत्रा दिवस के पूर्व शान से लहराया हर घर तिरंगा, भाजपाईयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

  • तिरंगा यात्रा में भाजपाईयों के साथ शामिल हुए काफी संख्या में युवा
  • तिरंगे के साथ शहर का किया भ्रमण, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतेजाम

गिरिडीह। देश की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज मंगलवार को 15 अगस्त के मौके पर पूरे शान लहरायेंगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक ओर जहां भाजपाईयों के द्वारा अपने अपने घरों में तिरंगा लहराया गया। वहीं सोमवार को जिले के कई हिस्सों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शहर में टावर चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, भाजपा नेता सुरेश साहू, चुन्नुकांत, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, मोती लाल उपाध्याय, अमर सिन्हा, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत राय, मनोज संघाई, दीपक शर्मा, दीपक यादव, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, कुसुम सिन्हा, संगीता सेठ, विनिता कुमारी, पवन कंधवे, रविंद्र स्वर्णकार समेत सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए और हाथो में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शहर का भ्रमण किया।

शहर के टावर चौक से निकले इस भव्य तिरंगा यात्रा में युवाओं की भीड़ बाइक पर तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा निकलने के साथ ही हर घरों में देश के आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। करीब करीब पूरा शहर प्रधानमंत्री के अपील पर तिरंगामय हो गई। इधर टावर चौक से निकलते हुए तिरंगा यात्रा शहर के कई हिस्सों का भ्रमण करते हुए वापस टावर चौक पहुंच कर समाप्त हुई। जहां आयोजित सभा को वक्ताओं ने संबोधित किया।

इधर तिरंगा यात्रा को लेकर शहरी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात थे। वहीं तिरंगा यात्रा के साथ भी पुलिस अधिकारी व जवान सुरक्षा के दृष्टिकोण से साथ चल रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons