LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी में भी विहिप ने अंकिता के मौत के विरोध में किया प्रदर्शन

  • हेमंत सरकार पर जताया आक्रोश

गिरिडीह। दुमका में हुई अंकिता की मौत को लेकर तिसरी प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में गांधी मैदान से तिसरी चौक तक हेमंत सरकार मुर्दाबाद-मुर्दाबाद नारे लगाते हुए एक जुलूस निकाला गया। इसके पश्चात तिसरी चौक पर सीएम का पुतला जलाया गया।

मौके पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि दुमका की बेटी अंकिता का ईलाज रिम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। वह मौत से जूझ रही थी उस समय सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल में भर्ती अंकिता की सुधि लेने नही पहुंचे। इनके कार्यकाल में महिला व लड़कियां सुरक्षित नहीं है। 32 महीनो में लगातार कहीं न कहीं महिलाऐं बलात्कार का शिकार हुई है। दुमका के जेरुआडीह गांव की घटना काफी निंदनीय है। पूरे देश के लोग इस घटना से स्तंद्ध है। झारखंड में हेमंत की सरकार पूरी तरह विफल है जो सिर्फ भगवान भरोसे चल रही है। विधि व्यवस्था भी चरमरा गई है।

मौके पर विकास गुप्ता, नगीना भुला, पिंकेश सिंह, किशोरी साव, नरेश यादव, प्रेम कुमार, यशवंत सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons