जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर बिछी चुनावी बिसात, 48 प्रत्याशियों के लिए 725 अधिवक्ता करेंगे मतदान
- शनिवार को सुबह नौ से दोपहर के तीन बजे तक डाले जायेंगे वोट, देर शाम तक आयेगा परिणाम
गिरिडीह। दो साल के कार्यकाल पूरा होने के बाद शनिवार को होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार को कोर्ट परिसर में न सिर्फ सरगर्मी का माहौल बना रहा। बल्कि हर एक पद पर खड़े प्रत्याशी पूरे जोश के साथ अपने पक्ष में चुनावी बिसात बिछाते देखे गए। वहीं दूसरी ओर मतदाता अधिवक्ताओं में भी चुनाव को लेकर जोश देखने लायक था। कुछ अधिवक्ता अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खुब मेहनत कर रहे है। हालांकि शनिवार को होने वाले चुनाव में सात पदाधिकारियों सहित 9 कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 48 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं करीब 725 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अध्यक्ष पद पर जहां निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश सहाय के अलावे सुखदेव भाष्कर चुनावी मैदान में है। वहीं महासचिव पद पर निवर्तमान महासचिव चुन्नूकांत के अलावे उमेश चंद्र त्रिवेदी, विनय कुमार व पूरण महतो चुनावी मैदान में है। उपाध्यक्ष पद पर बालगोविंद साहू, केशव कुमार दराद व अजय कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए दशरथ प्रसाद, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, पंचानंद मुनी व संजय कुमार, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर सुभोनिल समांता, सुनीता कुमारी, अरूण कांती ठाकुर व राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर उदय शंकर सिन्हा, मीरा कुमारी, अमित कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा व शिव कुमार गुप्ता तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार राणा, संतोष कुमार मिश्रा व ज्योतिष कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में खड़े है।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े है। जिसमें चंदन कुमार सिन्हा, जयंत कुमार सिन्हा, दिनेश प्रसाद शर्मा, सादकत हुसैन, भूनेश्वर महथा, शशांक शेखर, बिनोद कुमार यादव, बिनोद कुमार पासवान, बलराम राम, उर्मिला शर्मा, देवानंद सहाय, शामिली सिन्हा, अशोक कुुमार वर्मा, अमित सिन्हा, उत्तम सिन्हा, इमरान खान, शेलेष कुमार सिन्हा, निवेश कुमार सिन्हा, एकल्वय कुमार उजाला, विशाल आनंद, वैभव विशाल, प्रवीण कुमार सिन्हा व सलाउद्दीन अंसारी शामिल है।

मतदान और मतगणना की प्रकिया की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी शंभू नाथ सहाय ने कहा कि मतदान का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू हो जायेगा जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा। वहीं शाम को चार बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी। कहा कि मतदान के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार हर वोटर को अपने साथ अपना आई कार्ड लेकर आना होगा।
बहरहाल शनिवार को होने वाले चुनाव को लेकर जहां हर एक प्रत्याशी अपने अपने वादे के साथ चुनावी बिसात बिछा चुके है। वहीं मतदाता अधिवक्ता भी प्रत्याशियों को सभी कसोटियों पर परखते हुए मतदान को लेकर अपना मन बना चुके है। हलांकि यह चुनावी बिसात किसके पाले में जाती है यह तक शनिवार को देर शाम तक आने वाले चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।