LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गैरमजरुआ जमीन विवाद को लेकर खूनी झड़प में आठ लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर

  • डुमरी के भरखर गांव में मकई के लिए खेत जोतने के दौरान हुई घटना

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प हुआ। इस खूनी झड़प में आठ लोग जख्मी हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस भरखर गांव पहुंची और माहौल को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस के सहयोग से दोनों पक्ष के लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में जहां एक पक्ष से 55 वर्षीय जमीरउद्दीन अंसारी, 25 वर्षीय अफसाना खातून, 32 वर्षीय सलीम अंसारी, मोइन अंसारी और बिशन मियां शामिल है। वहीं दुसरे पक्ष से वीरेन्द्र सिंह, महेश सिंह, सुनील सिंह शामिल है।

जानकारी के अनुसार भरखर गांव में एक गैरमजरुआ जमीन का विवाद काफी लंबे से चल रहा है। इस जमीन पर दोनों पक्ष आपस में कागजातों के आधार पर अपना-अपना दावा कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक पक्ष मकई की खेती के लिए विवादित प्लॉट पर जोत रहा था कि अचानक दुसरा पक्ष रोकने पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई और मामला बढ़ते ही मारपीट में तब्दील हो गया। देखते ही देखते ही दोनों और से धारदार हथियार निकल गए और इसके बाद दोनों और जमकर हथियार चले। जिसमें आठ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

इधर डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन की मांग हुई है और दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons