गिरिडीह में लगे आठ कंपनियो के 432 मोबाइल टावर पर करोड़ो का बकाया, प्रशासन ने बकाया वसूली के लिए निर्णय
गिरिडीहः
अलग-अलग कंपनियों के गिरिडीह जिले में लगे 432 मोबाइल टावरों के बकाया राशि वसूली को लेकर प्रशासन और नगर निगम ने सख्ती करना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार की शाम उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने पदाधिकारियों और अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल टावर प्रोवाईडरों के साथ बैठक की। जिसमें जानकारी दिया गया कि पूरे जिले में 432 मोबाइल टावर लगे है। और कंपनियों को एक फीसदी राशि का भुगतान सरकारी खाते में जमा कराना होता है। लेकिन आठ कंपनियों में किसी ने राशि का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में अब एक माह के भीतर बकाया का भुगतान नहीं किया गया। तो उनके खिलाफ नीलामवाद पत्र दायर कर बकाया वसूली किया जाएगा। बैठक में उप नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि रिलांयस जीओ पर 48 लाख 30 हजार का बकाया है। तो रिलांयस जीओ इन्फ्रास्ट्रक्चर 14 लाख 35 हजार का बकाया है। जबकि एटीसी टेलीकॉम पर 22 लाख 5 हजार और सुमित डिजीटल पर ही 8 लाख 75 हजार तो भारती एयरटेल पर ही एक लाख 75 हजार का बकाया समेत अन्य कंपनियों पर बकाया है। इधर बैठक मंे डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए थे।