गिरिडीह के बीएनएस डीएवी स्कूल में हुआ शैक्षणिक उन्नयन केन्द्र कार्यशाला, कई स्कूलों के शिक्षकों ने लिया हिस्सा
नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में जुटा बीएनएस डीएवी
गिरिडीहः
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने में अब डीएवी स्कूल जुट गई है। नई दिल्ली के डीएवी कॉलेज प्रबंध कर्त समिति की और से शैक्षणिक उन्नयन केन्द्र के तत्वाधान में शुक्रवार को गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी के शिक्षकों के बीच ऑनलाईन कार्यशाला का आयोजन हुआ। बीएनएस डीएवी स्कूल में हुए दो दिवसीय कार्यशाला में झारखंड प्रक्षेत्र डीएवी के कई स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जबकि कार्यशाला की शुरुआत डीएवी के क्षेत्रिए निदेशक सह बीएनएस डीएवी के प्राचार्य डा. पी. हाजरा, झारखंड जोन के क्षेत्रिए प्रशिक्षण केन्द्र के संकुल प्रधान डा. विजय यादव ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। वहीं कार्यशाला में गिरिडीह सीसीएल डीएवी के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार समेत अलग-अलग स्कूलों के शिक्षकों और गोड्डा, जामताड़ा, महेशपुर डीएवी, पाकुड़ डीएवी स्कूल के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। बीएनएस डीएवी स्कूल में हुए ऑनलाईन कार्यशाला के दौरान क्षेत्रिए निदेशक हाजरा ने कहा कि यह कार्यशाला हर डीएवी स्कूल के शिक्षकों के लिए बेहद महत्पूर्ण है।

क्योंकि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, समाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा के साथ हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित समेत कई और दुसरे विषय पर बदलती शिक्षा नीति के तहत छात्रों को अध्ययन कराने में सुविधा होगी। क्षेत्रिए निदेशक ने कहा कि अब सिलेबस पूरी तरह से बदल चुका है। शिक्षा मंत्रालय का फोकस छात्रों को रटाकर पढ़ाने के बजाय स्टडी के दौरान शब्दों से जोड़ना है। इसे निश्चित तौर पर छात्रों में अध्यन की रुचि भी पैदा होगी। और छात्रों को विषय की बारीकियों को समझाने में सुविधा होगा। कहा कि हर साल छह-छह माह के अतंराल में डीएवी कॉलेज प्रबंध कर्त समिति ऐसे कार्यशाला का आयोजन करती है।