LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के धनवार में सूदखोर ने कर्जदार पर किया जुल्म की हद पार, पिलर से बांधकर किया मारपीट

भुक्तभोगी को बचाने के बजाय ग्रामीण बनाते रहे वीडियो, धनवार पुलिस ने कराया मुक्त

गिरिडीहः
सूदखोर कारोबारी ने सोमवार को कर्जदार से पैसे वसूलने को लेकर जुल्म की सारी हदें पार कर दिया। कर्जदार विनोद नायक को जहां अपने घर के पीलर में करीब दो घंटे तक रस्सी से बांधे रखा। तो वहीं अपने भाई और बेटे ब्रहमदेव साव और दिवाकर साव के साथ मारपीट भी किया। इतना ही नही आरोपी सूदखोर कारोबारी उमेश नायक ने कर्जदार विनोद को बचाने आई उसकी पत्नी इंदिरा देवी के साथ तीनों ने मारपीट करते हुए पेट में लात मारा। इसे पीड़िता इंदिरा को गंभीर चोटे आई। तो कर्जदार विनोद को भी चोट पहुंची है। जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी विनोद अपने बाईक से पूजा कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। और आरोपी ने विनोद व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद उसके बाईक को भी छीन लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद कई लोगों ने बनाया तो जरुर। लेकिन सूदखोर उमेश नायक समेत तीनों भाई और बेटे से भुक्तभोगी विनोद नायक को बचाने की हिम्मत नहीं किया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक भाजपा नेता ने पूरे मामले को देखने के बाद गिरिडीह के धनवार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिया।
जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही भुक्तभोगी विनोद नायक को मुक्त कराकर थाना ले गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी सूदखोर उमेश नायक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना ले गई। जहां दोनों से पूछताछ किया जा रहा है। इधर घटना को लेकर धनवार के थाना प्रभारी नवीन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्ष से पूछताछ किया जा रहा है। लेकिन मामला गंभीर है तो वरीय अधिकारियों से विचार कर आरोपी सूदखोर कारोबारी उमेश नायक के खिलाफ अवैध तरीके से सूद में पैसे देने और मारपीट कर जबरन पैसे वसूली के आरोप में केस दर्ज किया जा सकता है। जबकि भुक्तभोगी ने आवेदन दिया है।


जानकारी के अनुसार आरोपी सूदखोर उमेश और कर्जदार विनोद दोनों धनवार के एक ही गांव नावागढ़चट्टी के रहने वाले है। सूदखोर उमेश सूद-ब्याज में गांव के लोगों को पैसे देने का काम करता है। इतना ही नही उमेश कर्जदारों से सादे कागज में साईन कराने के बाद ब्याज के रुप में मोटी रकम वसूला करता था। जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी विनोद ने गांव के पैैतृक जमीन पर मकान बनाने के लिए उमेश नायक से साल 2016 में 50 हजार का रकम तीन प्रतिशत ब्याज पर लिया था। कर्जदार ने पैसे लेने के दौरान एक साल में पैसे चुकाने का भरोषा भी दिलाया। जिसमें दो सालों बाद साल 2018 में भुक्तभोगी विनोद नायक ने उमेश को 33 हजार दिया भी। कर्ज के बदले 33 हजार के भुगतान के दौरान उमेश ने एक कागजात में साईन किया। लेकिन कुछ दिनों बाद उमेश ने भुक्तभोगी से डेढ़ लाख का मांग किया। लेकिन लाॅकडाउन का हवाला देकर विनोद ने वक्त मांगा। इसके बाद से उमेश द्वारा डेढ़ लाख देने का दबाव डालना शुरु कर दिया। यही नही पिछले साल उमेश के दबाव पर ही विनोद ने उसे बगैर डेट और एमांउट भरे दो चेक भी दिया था। जबकि इसी एक सितबंर को आरोपी ने विनोद के पास एक कोर्ट नोटिस भी भिजवाया। तो सोमवार को उसे घर के पिलर से बांधकर उसके साथ मारपीट किया।

Please follow and like us:
Hide Buttons