LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्रतिमा विसर्जन के साथ गावां में संपन्न हुई चैती दुर्गा पूजा

  • सिंदूर की होली खेल महिलाओं ने दी विदाई

गिरिडीह। जिले के गावां में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न हो गई। इस मौके पर महिलाओं ने माता को सिंदूर आर्पित किया और खुद सिंदूर की होली खेल माता को अंतिम विदाई दी। चैती नवरात्र के द्वादशी तिथि पर गावां काली मंडा में महिलाओं ने सिंदूर की होली खेल माता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कई गांव की महिलाओं ने काली मंडा पहुँचकर माँ की प्रतिमा की पूजा की। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। जिसमें युवाओं के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। सिंदुर होली के बाद युवाओ ने अपने कंधे पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को लेकर नवकी आहार पहुँचे व विधि विधान के साथ प्रतिमा विसर्जन किया।

मौके पर भक्तों ने बताया कि गावां काली मंडा में 18वीं सदी से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गांव के भक्त शामिल होते है। इस दौरान पांच दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है। वहीं प्रत्येक द्वादशी के दिन ही माता की विदाई बड़े धूमधाम से की जाती है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons