LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अतिक्रमण के कारण खेरडा-बलहरा मुख्य मार्ग के किनारे हो रहा नाली निर्माण कार्य प्रभावित

  • अतिक्रमण करने वाले लोग निर्माण कार्य में बन रहे है रोड़ा
  • संवेदक ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

गिरिडीह। जिले के गांवा प्रखंड के खेरडा-बलहरा मुख्य मार्ग पर बादीडीह में सड़क किनारे बन रहे नाली को कुछ स्थानीय लोगों ने रोक दिया है। जिससे नाली निर्माण का कार्य अधूरा है। रविवार को समाजसेवी सुरेश मंडल और बादिडीह उप मुखिया अशोक यादव ने बताया की सड़क किनारे नाली का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा लगभग तीन सौ मीटर तक आवैध कब्जा कर लिया है। जिससे सड़क किनारे नाली का निर्माण रुक गया है। जिससे सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। संवेदक द्वारा जब नाली का निर्माण किया जाता है तो उन लोगों के द्वारा काम को रोक दिया जाता है।

वहीं एमएंडएस कंट्रेक्सन के साइड इंचार्ज कुंदन सिंह ने बताया की सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य कुछ आसामाजिक लोगों के द्वारा रोका गया है। जिससे नाली निर्माण का कार्य लगभग तीन सौ मीटर तक रुका हुआ है। कुछ स्थानीय लोगों के मदद से फिर काम लगाया जा रहा है। कहा इस बार काम को आसमाजिक लोगों ने रोका तो उनके ऊपर सरकारी काम को रोकने के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई कराया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि एनओसी के वजह से सड़क में रुका हुआ कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons