तिरंगा यात्रा के कारण राष्ट्रभक्ति में डुबा गिरिडीह
- जिला और सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा के साथ डीसी एसपी हुए शामिल
- जूनियर जैन विद्यालय, श्री गुरुनानक स्कूल सहित कई स्कूलों के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नन्हे छात्र, खूब लगे देशभक्ति के नारे
गिरिडीह। आजादी के अमृत काल के जश्न में डूबे गिरिडीह के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। कई सामाजिक संस्था और स्कूलों द्वारा नन्हे छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकली गई। जबकि गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से भी शहर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसकी अगुवाई खुद प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा ने की। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकर के इस तिरंगा यात्रा में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेनू और अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकांत समेत कई न्यायिक अधिकारी भी शामिल हुए। सिविल कोर्ट से निकल कर तिरंगा यात्रा शहर के कई स्थानों का भ्रमण किया। जिसमे जिला और सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा के साथ डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेनू भी थे। सभी हाथों में तिरंगा लिए शहर भ्रमण में निकले और देशभक्ति के नारे लगाते रहे।

इधर शहर के स्टेशन रोड के जूनियर जैन विद्यालय से भी प्रिंसिपल स्नेह सेठी के नेतृत्व में विद्यालय के नन्हे छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकली गई। जूनियर जैन विद्यालय से निकले तिरंगा यात्रा में नन्हे छात्रों का उत्साह भी देखने लायक था। विद्यालय के शिक्षकों के साथ नन्हे छात्र भी पूरे जुनून के बीच देश भक्ति नारे लगाते दिखे। जैन विद्यालय से निकल कर तिरंगा यात्रा बड़ा चौक के जैन मंदिर पहुंची और जैन मंदिर से वापस जूनियर जैन विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका शिखा श्रीवास्तव, नीति शर्मा, मोना खंडेलवाल और जूनियर जैन विद्यालय के एक्सक्यूटिव सदस्य रोहित शेट्टी, अजय जैन, अंकित जैन, गरिमा जैन, धीरज जैन समेत कई शामिल हुए।

इस दौरान शहर के गुरुनानक स्कूल प्रबंधन द्वारा भी नन्हे छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो विद्यालय से प्रारंभ हो कर बड़ा चौक होते हुए पुनः विद्यालय में आ के समाप्त हो गई। जिसमें स्कूल के सचिव कुंवरजीत सिंह, प्रधानाध्यापिका स्वपना कुमार ने बताया कि देश के आजादी की 75वी वर्षगांठ और आज़ादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज श्री गुरुनानक विद्यालय के बच्चो एवं शिक्षकों द्वारा तिरंगा सह जागरूकता रैली निकाली गई है।