शराब के नशे में धुत्त बाइक चालक ने सामने आ रहे बाइक में मारी जोरदार टक्कर
- महिला व बच्चा सहित चार घायल
गिरिडीह। गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग स्थित खंडोली डैम माड़ के पास दो मोटरसाइकिल के आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला व एक बच्चा समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाम के करीब चार बजे शराब के नशे में धुत एक मोटरसाइकिल चालक खंडोली डैम से वापस गिरिडीह की ओर आ रहा था और इसी के विपरीत दिशा में एक युवक अपने पत्नी व एक बच्चे को लेकर खंडोली डैम जा रहा था। इसी क्रम में शराबी मोटरसाइकिल चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दी गई है
Please follow and like us:




