LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

एकीकृत बिहार में मंत्री रहे डॉ सबा अहमद का दिल्ली में निधन

  • दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में आज सुबह करीब पांच बजे ली अंतिम सांस
  • रविवार को गिरिडीह स्थित आवास से दी जायेगी अंतिम विदाई
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

गिरिडीह। एकीकृत बिहार में लालू यादव की सरकार में मंत्री रहे झारखंड के दिग्गज नेता रहें डॉ सबा अहमद का शनिवार की सुबह नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार रविवार को उनका शव गिरिडीह के पचंबा स्थित उनके निवास स्थान पर लाया जाएगा। जहां से उन्हें मिट्टी देने के लिए ले जाया जायेगा।

विदित हो कि डॉ सबा अहमद झारखंड-बिहार की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे थे। वे लालू यादव की सरकार में मंत्री रह चुके थे। वहीं धनबाद जिले के टुंडी से भी वे कई बार विधायक रह चुके थे। भाजपा में विलय से पहले तक वह झारखंड विकास मोर्चा में बाबूलाल मरांडी के साथ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालते हुए राजनीति कर रहे थे। इधर कोरोना काल के समय से उनकी सेहत ठीक नही चल रही थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे विपक्ष दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी में सहन करने की शक्ति दे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय सम्मान के साथ डॉ सबा अहमद को अंतिम विदाई दी जायेगी। इधर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शहाबादी, पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद, भाजपा नेता चुन्नूकांत, सुरेश साव, आम आदमी पार्टी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, माले नेता राजेश सिन्हा, डॉ तारकनाथ देव, ईरषाद अहमद वारिस, शहनवाज अंसारी सहित अन्य नेताओं ने भी डॉ सबा अहमद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons