LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

डीपीएस गावां के छात्र का हुआ मुंबई डांस प्रतियोगिता में चयन

  • जनप्रतिनिधियों ने छात्र एवं परिजनों को दी बधाई
  • ऑनलाईन माध्यम से प्रिंस ने दिया ऑडिसन

गिरिडीह। गावां पंचायत के गावां बाजार निवासी गोपाल साव के आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार का इंडियाज डांस पावर प्रतियोगिता में मेगा राउंड मुंबई के लिए चयन हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही गावां प्रखंड के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रिंस कुमार के पिता गोपाल साव ने बताया कि प्रिंस डीपीएस पब्लिक स्कूल गावां के कक्षा 2 का छात्र है। ऑनलाइन माध्यम से उनके बेटे ने इंडियाज डांस पावर प्रतियोगिता में ऑडिशन दिया था। जिसके बाद उसका चयन मुंबई में होने वाले मेगा राउंड के लिए हो गया है।

वहीं जानकारी मिलने के बाद गावां प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, गावां भाग 2 के जीप सदस्य पवन चौधरी, गावां मुखिया कन्हाई राम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभागी एवं उसके परिजनों से मिलकर बधाई देते हुए प्रिंस के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह गावां के लिए गर्व की बात है कि उनके यहां का एक बच्चा मुंबई में प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। इससे ना सिर्फ उसका बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम होगा। वे प्रार्थना करेंगे कि यह प्रतियोगिता को जीत का और भी आगे जाए और परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons