LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

डोरंडा-गावां मुख्य मार्ग स्थित फुलवारघाटी में ऑटो और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर

  • एक महिला समेत दो की मौत, कई गंभीर

गिरिडीह। गिरिडीह के धनवार प्रखंड और घोड्थम्भा ओपी के डोरंडा-गावां मेन रोड के फुलवारघाटी में ऑटो और बोलेरो के बीच शनिवार दोपहर जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमे एक महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है। जिसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिला के अकबरपुर से शुक्रवार देर शाम को झारखण्ड धाम पूजा करने दर्जन भर ऑटो और ट्रेक्टर से कई और वाहनों से लोग पहुचे थे। जबकि दूसरे दिन शनिवार की सुबह सभी पूजा कर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी क्रम में धनवार और तिसरी सीमा के घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र के फुलवारी घाटी चढ़ने के क्रम में भक्तो से भरा एक ऑटो अनियंत्रित हो कर पीछे की ओर लुढ़कने लगा।

इसी क्रम में पीछे से आ रहे बोलेरो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। बोलरो से टक्कर होते ही ऑटो पलटा। और उसमें सवार लगभग छह-सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय कुलदीप कुशवाहा की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक नवादा के साहपुर गांव के रहने वाले थे। एक महिला 70 वर्षिय सबिया देवी की मौत ईलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 45 वर्षिय अनिसिया देवी गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है। फिलहाल, वो खतरे से बाहर बताई जा रही है। कई और घायलों का इलाज भी किया जा रहा है।

इधर जानकारी मिलने के बाद घोड्थम्भा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। जबकि बोलेरो पर सवार सभी लोग बोलेरो को घटना स्थल पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस बोलेरो को जप्त कर जाँच में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons