LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

साहू समाज की बैठक में पंचायत चुनाव में भागीदारी को लेकर की गई चर्चा

  • सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन व समाज सशक्तिकरण पर दिया गया बल

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत कुरहोबिन्दो में साहू समाज की एक दिवसीय बैठक पंचायत अध्यक्ष बैकुंठ साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरूआत बच्चियों द्वारा स्वागतम गीत गाकर की गई। वहीं मंच संचालन सदर जमुआ के संगठन मंत्री सुरेश साहू ने किया। साहू समाज जमुआ विधानसभा के अध्यक्ष राजकुमार साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में अपने स्वजातिय बंधु अधिक से अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि बने। हमलोग एकजुट रहे अपने समाज में गांव से लेकर प्रखंड तक संगठन मजबूत करना होगा।

जमुआ सदर के अध्यक्ष अशोक साव ने कहा कि समाज के लोग को जागरूक होने की जरूरत है ताकि अपने समाज के गरीब से गरीब लोगों को सहयोग दिया जा सकें। संयुक्त सचिव पंकज साहू ने कहा कि अपने समाज से अंधविश्वास को हटाकर शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। दहेज प्रथा को रोकने के लिए हम सभी स्वजातिय बंधुओं को संकल्प लेना होगा और दूसरे को जागरूक करना होगा। तब कही जा कर दहेज प्रथा पर अंकुश लग पाएगा।

महिला मोर्चा के सचिव राखी कुमारी, मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार साव, पंचायत समिति सदस्य सिकन्दर साहू, अजय साहू, रोहित साहू, किशोर साहू, सुरेश साहू, बाबूचंद साहू, रामजी साहू, सिकरुडीह पंचायत मुखिया छोटू प्रसाद साहू, नारायण साहू, पवन साहू ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया।

बैठक में कामेश्वर साहू, अरविंद साहू, प्रकाश साहू, नागेश्वर साहू, गोविंद साहू, बंगाली साहू, जागेश्वर साहू, शालू कुमारी, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, अशोक साहू सहित अन्य स्वजातिय बंधु उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons