LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह में भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने छोड़े हेमंत सरकार पर कड़े शब्दों के बाण, कहा 22 महीनों की उपलब्धि सिर्फ तबादले

गिरिडीहः
दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को गिरिडीह में प्रेसवार्ता कर भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एक बार फिर हेमंत सरकार पर भड़के। प्रर्देश अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं पर हो रहे फर्जी मुकदमे साबित कर रहे है कि पंचायत चुनाव में झामुमो और कांग्रेस को हार का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए चुनाव निर्दलीय आधार पर कराने का फैसला हेमंत सरकार ने लिया। अब इसी पंचायत चुनाव से राष्ट्रवादी शक्यिां मजबूत हो कर आगे की रणनीति तय करेगी। क्योंकि उनके छोटानागपुर प्रमंडल जिलों के भ्रमण का मकसद भी हर जिलों में भाजपा का विस्तार करना है। इसी भ्रमण के क्रम में वे हर जिलों में पंचायत चुनाव में भाजपा के राष्ट्रवादी शक्तियों को मजबूत भी करेगंे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रर्देश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रर्देश उपाध्यक्ष और गिरिडीह प्रभारी अमित तिवारी, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, संजीत सिंह पप्पू मौजूद थे। प्रर्देश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर शब्दों के कड़े बाण छोड़ते हुए कहा कि हेमंत सरकार और सहयोगी दलों अब चुनावी दृष्टिकोण से भाजपा से डर रही है। तो गांव की सरकार को चुनने का माध्यम निर्दलीय बनाया।
चुनौतीपूर्ण लहजे में प्रर्देश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार से कहा कि 22 महीनों के कार्यकाल में ट्रांसर्फर-पोस्टिंग छोड़कर सरकार कोई बड़ी उपलब्धि जनता के बीच सार्वजनिक कर दे। सिवाय तबादले के और शून्य विकास हेमंत सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। क्योंकि अब तो राशन कार्ड बनाने के नाम पर पैसों की उगाही की जा रही है। तो गांव में ट्रांसर्फमर खराब होने पर उसे बदलने की क्षमता तक हेमंत सरकार में नहीं है। प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के आंदोलन के कारण हेमंत सरकार अपने कई गलत फैसलों पर झुकी। पेट्रोलियम पद्धार्थो में लगाातार बढ़ते मूल्यवृद्धि को लेकर प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि देश के खराब आर्थिक हालात किसी से छिपा नहीं। प्रेसवार्ता के दौरान प्रर्देश अध्यक्ष ने मूल्यवृद्धि पर दावा करते हुए कहा कि ये समस्या तत्कालिक है। लेकिन हेमंत सरकार में इच्छाशक्ति की कमी है जिसके कारण मूल्य यहां भी पेट्रोलियम पद्धार्थो में बढ़ा है। हेमंत सरकार टैक्स कम कर दे। मूल्यवृद्धि खुद कम हो जाएगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons