LatestNewsकोडरमाझारखण्डपॉलिटिक्स

नगर मंडल ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

कोडरमा। बीजेपी कोडरमा नगर मंडल इकाई के द्वारा गुरुवार को राजसगढ़ स्थित गुरुकुल परिसर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव से समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गान एव भारत माता की जयघोष के साथ हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परम् श्रधेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे पंडीत उपाध्याय

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता और एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्य निष्ठा को महत्व देते रहें। भारतीय संस्कृति और परम्परा का पालन करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। सही मायनों में वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण चाहते थे। कहा कि देश में अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूती से उस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मौके पर थे उपस्थित

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर मंत्री संतोष पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय पांडेय व संचालन महामंत्री पप्पू सिंह कर रहे थे। जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव ने किया। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष कांति देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सिंह, राजू भैया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र कुमार, नगर मंत्री रिया राज, विश्वनाथ सिंह, राजू विश्वकर्मा, चंदन सिन्हा, रोहित पांडेय, बिट्टू सिंह, राकेश राम, रणधीर सिंह, राजा कुमार, दीपक सिंह, बंटी राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons