ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों में मातम
- रांची में चल रहा था इलाज
गिरिडीह। ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल युवक का शनिवार को रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्ञात हो कि गत सोमवार को गावां निवासी रणधीर चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र अपने ट्रैक्टर को गावां से लेकर भीता बरवाडीह जा रहा था। जाने के दौरान हरनी गांव के पास वाहन असंतुलित होकर पुल के नीचे पलट गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आनन फानन में उसे 108 एंबुलेंस से गावां लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था। परिजन युवक का इलाज रांची के रिम्स में करवा रहे थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों व आस-पास मातम छाया हुआ है।
Please follow and like us: