दक्षिण कोरिया से गोल्ड मेडल जीत स्वदेश लौटी हजारीबाग की बेटी रक्षा का बगोदर में हुआ भव्य स्वागत
- विशेष मौकों के बजाय हर समय बढ़ाये बेटियों का उत्साह: रक्षा
गिरिडीह। दक्षिण कोरिया मे आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता से गोल्ड मेडल जीत स्वदेश लौटी। हजारीबाग की बेटी रक्षा गोस्वामी का स्वागत बुधवार की शाम गिरिडीह के बगोदर में गर्म जोशी के साथ किया गया। बगोदर बस पडाव मे भाजपा बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, बरकट्टा विधायक अमित यादव, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रमुख आशा राज, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार समेत कई ने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली हजारीबाग की बेटी रक्षा का भव्य स्वागत किया।
मौके पर रक्षा ने पूर्व विधायक समेत वहां मौजूद लोगों से कहा कि ऐसे मौके पर सिर्फ बेटियों को सम्मानित करने से कुछ नही होगा, बल्कि, हर वक्त बेटियो को एक उत्साह की जरूरत है। इसका परिणाम होगा की एक एक बेटी ऐसे ही कीर्तिमान हासिल करेगी। हर बेटी की सफलता के लिए माता-पिता का सहयोग जरूरी है। आज के समय में इंटरनेशनल स्तर पर बेटियां लड़को से बहुत आगे चल रही है। वहीं बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि दक्षिण कोरिया मे रक्षा ने स्वर्ण पदक जीत के आई है। ये भारत के साथ-साथ झारखंड की गौरव है। उन्होंने अपील करते हुए कहा आप अपने बाल बच्चों पर ध्यान दे। जिस स्तर पर वह जाना चाहता है। जो पसंद है, उसी के पसंद के मर्गदर्शन करना करे।
वहीं बरकट्टा विधायक अमित यादव ने कहा कि अंतराष्ट्रीय लेवल मे स्वर्ण पदक जीती है।जो बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चे बच्चियाँ को इससे प्रेरणा मिलेगी। मौके पर प्रमुख आशा राज, अशीष कुमार बोर्डर, जगदीश महतो, सुखदेव राणा, पशुपति नाथ शर्मा, दीपू मंडल, मनोहर सिंह, धनंजय सिंह, संजय महतो, रोहित महतो, संतोष महतो, रंजीत यादव, रुपेश जयसवाल, जगदीश प्रसाद महतो, अशोक महतो, नवीन कुमार चौरसिया समेत बडी संख्या में भाजपाई शामिल थे।