LatestNewsगिरिडीहराज्य

चकाई व बेंगाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बेंगाबाद के लूप्पी से हार्डकोर नक्सली को दबोचा

  • रंगदारी और फिरौती मांगने सहित कई मामलों चल रहा था फरार

गिरिडीह। बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना पुलिस ने गुरुवार को बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से लुप्पी गांव में छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली मुसन दास उर्फ महेंद्र दास को दबोचने में सफल रही। हालांकि गिरफ्तार नक्सली के पास से कोई हथियार बरामद नही किया गया है, लेकिन हार्डकोर नक्सली चकाई थाना क्षेत्र का सक्रिय नक्सली बताया जा रहा है।

गुरुवार को चकाई थाना के इंस्पेक्टर लाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी राकेश कुमार बेंगाबाद थाना पहुंचे थे और गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर लूप्पी गांव में छापेमारी किया, जहां हार्डकोर नक्सली महेंद्र दास उर्फ मूसन के एक घर में छिपे होने की बात कही जा रही है। जहां बेंगाबाद पुलिस व चकाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया और साथ ले गई।

पुलिस सूत्रों की माने तो बिहार के चकाई थाना में हार्डकोर नक्सली महेंद्र दास के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने और रंगदारी के दो केस दर्ज है। जिसमे एक केस चकाई थाना कांड संख्या 218/2022 और थाना कांड संख्या 66/2015 दर्ज है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चकाई थाना पुलिस गुरुवार को दो साल पहले दर्ज हुए थाना कांड संख्या 218/2022 में फरार चल रहे इस नक्सली महेंद्र को दबोचने पहुंची थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons