LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

उच्च शिक्षा के लिए स्कूली बच्चों को दिये गए साइकिल

गिरिडीह। जागो फाउंडेशन, टीडीएच व चिल्ड्रन ऑफ इंडिया संस्था के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को तिसरी प्रखण्ड के हेठली कन्हाई स्कूल प्रांगण में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए बच्चों के बीच साइकिल वितरित किया गया। बच्चों को थाना प्रभारी पीकू प्रसाद के हाथों साइकिल दिलाई गई। प्रखण्ड के चदगो, बरवाडीह, मझिलाडीह, तेतरिया, घंघरीकुरा व हेठली कन्हाई गांव के मध्य व हाई स्कूल के दर्जनो लड़का व लड़कियां लाभांवित हुए। प्रभारी पीकू प्रसाद ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में असुविधा के कारण खासकर लड़कियां को उच्च शिक्षा लेने में परेशानी होती है। साइकिल मिलने से स्कूल आने जाने में सुविधा होगी।उपस्थित बच्चो को उच्य शिक्षा लेने हेतु उत्साहित किए।और संस्था के कार्यो की सराहना की।

असमर्थ बच्चों को मदद कर शिक्षा से जोड़ा जा रहा है

जागो संस्था के सचिव बैधनाथ ने बताया कि क्षेत्र में अब तक तीन सौ साइकिल बच्चों के बीच दी गई है। पांच सौ से अधिक बच्चों को स्कूल किट दी गई। जिनके माता पिता अपने बच्चों को पढाने में असमर्थ है उन बच्चों को मदद कर शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। कोरोना काल मे बच्चों की शिक्षा हेतु गांव में डिजिटल क्लास की जा रही है। कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर सहित अन्य शिक्षा सामग्री की व्यवस्था की गई है। इस क्षेत्र में दर्जनों महिला समूह को रोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। शिक्षा के प्रति जागरूक कर चहुमुखी विकास की प्रयास जारी है। मौके पर आशीष कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार, पूनम कुमारी, दीनबन्धु, पूजा सहित अन्य गण्यमान्य व संस्था के लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons