LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी में गणेश पूजा के दौरान हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

  • बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन, हुए पुरस्कृत

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान प्रांगण में तिसरी पूजा कमिटी के द्वारा बड़े धूम धाम से गणपति उत्सव मनाया गया। गणपति पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शाम को भव्य भंडारा का आयोजन भी किया गया। इसके पश्चात पूजा कमिटी द्वारा गणेश उत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और नृत्य, संगीत, झांकी सहित एक से बड़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुती की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान पर रहें ऋतिक ताम्रकार, द्वितीय पलक विश्वकर्मा व तृतीय स्थान पर रहे श्रीधर कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे टॉप टेन में शामिल हुए दस बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित किया गया। भगवान गणपति का आशीर्वाद यहां के लोगों को मिलता रहे। इस वर्ष की भांति अगले वर्ष भी गणपति बप्पा की पूजा अर्चना बड़े धूम धाम से की जायेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल यादव, प्रेम कुमार, यशवंत सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, किशोरी साव, रिंकू बरनवाल, पंकज साह, राजीव उरांव, मोहन बरनवाल, गोपाल बरनवाल आदि का योगदान रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons